मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jun-2023 02:17 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पिकअप वैन के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गांधी चौक और सुभाष चौक के बीच की है।
मृतक युवक पहचान हथियोंधा, वार्ड संख्या एक निवासी मो. हारून के बेटे मो. आजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह आजाद पिकअप वैन लेकर स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर ही आजाद की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से आजाद की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।