बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
20-Jul-2022 12:20 PM
MOTIHARI : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के ट्रेनिग कैंप के खुलासे के बाद NIA, ATS और पटना पुलिस राज्य के अलग अलग जिलों में छापेमारी में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को NIA की टीम ने मोतिहारी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, दो पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि मदरसा के एक शिक्षक को अपने साथ ले गई। NIA की इस छापेमारी के दौरान इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने ढाका के केदार नगर स्थित जामिया मारिया निस्वा मदरसा में छापेमारी कर तीन लोगों से पूछताछ की । टीम ने पूछताछ के बाद दो लोगों को छोड़ दिया जबकि देश विरोध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर मदरसा के शिक्षक मुफ्ती असगर अली को अपने साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि असगर अली पिछले दो महीने से मदरसा में बच्चों को पढ़ा रहा था। दो साल पहले वह यूपी के सहारनपुर स्थित एक मदरसा में पढ़ाता था।
दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से एक दिन पहले पुलिस ने फुलवारी शरीफ से PFI के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने PFI के ट्रेनिंग कैंप का खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस ने PFI से जुड़े 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस अबतक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं।