बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
06-Jun-2022 02:59 PM
MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। घटना मोतिहारी के पिपराकोठी थाना के पास की है। पेट्रोल पंप मैनेजर रुपयों से भरा बैग लेकर मोतिहारी जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पीपरा पेट्रोल पंप का मैनेजर पैसे लेकर मोतिहारी जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह पिपराकोठी थाना के सामने स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचा दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने मैनेजर को पिस्टल दिखाकर उसके पास से बैग में रखे 4 लाख 76 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पिपराकोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।