बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
26-Aug-2023 03:01 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMSTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने कोर्ट में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है अपराधियों ने पेशी में आए दो कैदियों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर कोर्ट परिसर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में दो कैदी को गोली लगी है। इस घटना में नीमचक हैदर के प्रभात चौधरी और दुर्पुरा के प्रभात तिवारी को गोली लगी है।
वहीं, इस घटना को लेकर कोर्ट कैंपस के वकील ने कहा कि कैंपस में पुलिस प्रसाशन की कोई भी मुस्तैदी नहीं है। यह पूरी तरह से प्रसाशन की नकामी है, इतना प्रसाशन के बीच में कोर्ट में किसी को गोली मार देना बहुत बड़ी बात है। इसको जांघ में गोली लगी है और उसके साथ जो एक अन्य था उसको हाथ में गोली लगी है।हालांकि, एक पुलिसकर्मी जरूर सामने आए हैं और घायल भी हो गए हैं उनकी वजह से ही इन लोगों की जान बची है।
बताया गया है कि बदमाश को गोली चलाते देख सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने उस पर रायफल तान दी जिसके बाद बदमाश ने उस पर गोली चला दी, लेकिन गोली उसके गाल के पास से निकल गयी। जिससे उसे गोली नहीं नहीं लगी, लेकिन गोली के छर्रों से चेहरे पर जख्म हो गए। कोर्ट परिसर में गोली चलने से वकील व कोर्ट में काम से आये लोगों में अफरातफरी मच गयी। सभी अपनी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर भागने लगे।
इधर, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि जिन दो बंदियों पर बदमाश ने गोली चलायी उनकी शनिवार को कोर्ट में पेशी होनी थी कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट में फायरिंग की घटना से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।