मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Jul-2023 02:17 PM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में पिछले दिनों के अंदर सड़क हादसों के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में पति - पत्नी बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम चौसा पर स्थित अमवलिया बस स्टैंड के समीप रविवार को पेड़ में टकरा जाने से बाइक सवार दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इन दोनों की मौत बाइक के पेड़ में टकराने के उपरांत बगल के पानी भरे गड्डे में डूबने से होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल इस घटना की सुचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि,अमवलिया बस स्टैंड के रास्ते ये दोनों पति -पत्नी अपने किसी जरूरी काम से जा आ रहे थे। उसी दौरान इनकी बाइक का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद इनलोगों की बाइक सड़क किनारे बने के पानी के गढ़े में जा गिरी। जहां पानी के डूबने से दोनों की मौत हो गई।
इधर, इस घटना में मृतक की पहचान कैमूर जिले के भदौला निवासी 45 वर्षीय नारायण सिंह एवं 40 वर्षीया पत्नी विंदा देवी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों का शव अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आगे की करवाई में जूट गई है। इन दोनों के पास मौजूद कागजातों के हवाले से इस घटना की सुचना परिजनों को दी जा रही है।