ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / news / बिहार: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगो की मौके...

बिहार: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगो की मौके पर हुई मौत

24-Apr-2023 04:19 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक कार पर सवार होकर बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के पास NH-322 की है।


मृतकों की पहाचन, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी शत्रुघ्न ठाकुर के 25 वर्षीय बेटे कमलेश कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह निवासी दोरिक सहनी के 26 साल के बेटे रामाकांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को समस्तीपुर से एक बारात पटोरी गई थी। बारात में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने कार से संतुलन खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।


हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबति कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार घायलों को कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।