Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
31-Mar-2024 07:33 PM
By First Bihar
GAYA: गया में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कोई हत्या का आशंका जता रहा है तो कोई आत्महत्या की बात कह रहा है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गया के मैगरा थाना क्षेत्र के चोनहा नयकठीह गांव से कुछ दूर बधार में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी अनिल कुमार भारतीय उर्फ बबलू के रूप में की गई है। युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है, यह पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने पेड़ के नीचे से मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।