ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पेड़ से लटका मिला सरपंच के बेटे का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

23-Jul-2024 05:21 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में एक सरपंच के बेटे का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पेड़ पर शव लटका मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। घटना धरहरा थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, पूरा मामला धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा दक्षिण पंचायत का है, जहां के वर्तमान सरपंच और सरपंच संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ काली चरन के 20 वर्षिय बेटे इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि की लाश घर के पीछे बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।


मृतक के पिता ने बताया 20 जुलाई की रात 10 बजे लाइट जाने के बाद इंद्रजीत घर से बाहर निकला था और जब लाइट आने के बाद भी वह घर नहीं आया तो पूरी रात उसकी तलाश की गई। सुबह तीन तक उसके फोन पर कॉल भी की गई लेकिन उसने फोन पिक नहीं किया। इसके बाद अपने नजदीकी रिश्तेदारों से जब फोन का लोकेशन पता करने के लिए कहा तो फोन का लास्ट लोकेशन नजदीकी ब्राह्मण टोला लालू नामक लड़के के घर के पास का मिला।


तीसरे दिन लोगों ने बताया कि किसी लड़के की लाश पेड़ पर लटकी हुई है। जब परिजन बगीचे में पहुंचे तो पाया कि वह इंद्रजीत का शव है। इसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुड़ गई है। धरहारा थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।