Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
17-Feb-2024 02:51 PM
By First Bihar
SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक छात्र का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव की है।
मृतक छात्र की पहचान हलिमपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी फटन साह के 11 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू किसी काम से घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब गोलू की तलाश शुरू की तो गांव के बाहर उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। शव को देखने से लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।