खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Jul-2023 11:21 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक लड़की का लीची बागान में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक लड़की के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि बहमाशों ने हत्या करने के बाद लड़की के शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी फतेहपुर गांव की है।
मृतक नाबालिग लड़की की पहचान फतेहपुर गांव की ही रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदनी बुधवार की शाम करीब 6 बजे खाना खाकर घर से निकली थी, उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। नंदनी के परिजन उसे रात भर ढूंढ़ते रहें लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के लीची बागान में पेड़ से लटका मिला।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव के पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर नंदनी की हत्या की गई है।