ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बिहार : पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से वार्ड पार्षद...

बिहार : पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से वार्ड पार्षद की मौत, दूसरी बार जीता था चुनाव

17-Aug-2023 03:51 PM

By First Bihar

ARA : बिहार के भोजपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-चार के वार्ड सदस्य साधु राम की गुरुवार की सुबह खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।


दरअसल, गुरुवार की सुबह साधु राम खेत में पटवन के लिए गए थे। इस दौरान बिजली प्रवाहित पोल के सम्पर्क में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि साधु राम बारिश में भीग गए थे और बिजली प्रवाहित पोल की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन मौके पर पर पहुंचे थे। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।


बताया जा रहा है कि , मृतक 45 वर्षीय साधु राम नरवीरपुर निवासी स्व. गुपुत पासवान के पुत्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही घर के दरवाजे पर भीड़ जुट गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग सांत्वना देने के पहुंचने लगे थे। हादसे की वजह पोल में करंट का आना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साधु राम लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया में जुटी गई है। मृतक वार्ड सदस्य साधु राम के दो पुत्र व एक पुत्री हैं।