PMCH और NMCH का फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, दलाल गिरफ्तार सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
06-Mar-2024 02:01 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। बुधवार को अधिकारियों से संबंधित स्थानांतरण एवं पदस्थापन की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गयी। वहीं, बिहार में 4 जिलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग द्वारा सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार विधु भूषण चौधरी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राजीव रंजन सिन्हा को मुख्यमंत्री सचिवालय का उप सचिव बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक विजय कुमार को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह - जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भोजपुर पोस्टिंग दी गई है। इससे पहले यह जमुई में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही सुभाष चंद्र मंडल को अपर समाहर्ता अपर जिला दंडाधिकारी जमुई के पद पर नियुक्त किया गया। वही अविनाश कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण के पद पर तैनात किया गया है।