ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / बिहार : पत्नी से विवाद के बाद सास की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों...

बिहार : पत्नी से विवाद के बाद सास की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने दामाद को किया पुलिस के हवाले

16-Jul-2022 07:56 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है. जहां शुक्रवार की रात वार्ड संख्या 4 में एक दमाद ने गोली मारकर अपनी सास की हत्या कर दी. करीब चार राउंड किए गए फायरिंग में दो गोली उसकी सास आंगनवाड़ी सेविका सुरेंद्र सुधांशु की पत्नी निर्मला सुधांशु (50) के पेट व सीने में गोली लगी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दामाद ने अपनी पत्नी कंचन देवी के कनपटी में भी गोली मारने की कोशिश की. लेकिन वह मिस फायर हो गया और पत्नी बाल-बाल बच गई.


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी दामाद मनोज यादव जहांगीरपुर लगमा का निवासी है. आपसी विवाद के कारण वह अपने ससुर की हत्या के उद्देश्य से ससुराल आया हुआ था. आवेश में उसने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस दौरान आरोपी की पत्नी ने अपने पति को कसकर दबोच लिया. जिस कारण वह अगला फायरिंग नहीं कर सका. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दमाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया. 


इस संबंध में मृतिका के बड़े दामाद ने बताया कि आरोपी मनोज को कुछ काम धंधा नहीं करता था. वह हमेशा पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. वह अपने साला सहित पूरे ससुराल वालों को मारने के उद्देश्य से आया था और आवेश में उसने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. इसी दौरान वह अपनी पत्नी को भी गोली मारकर हत्या करना चाह रहा था, लेकिन पत्नी की जान बाल-बाल बच गई. वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दामाद को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.


इधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस जख्मी दामाद को इलाज के लिए रोसड़ा अनुमण्डलीय अस्पताल में ले गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा जाएगा. परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.