ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Apr-2024 11:26 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : सासाराम में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपने ही पति का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गंभीर रूप से घायल पति को तड़पते अवस्था छोड़कर वह फरार हो गई। घटना तिलौथू थानाक्षेत्र के उत्तर पट्टी की है।
बताया जा रहा है कि उत्तर पट्टी निवासी संजय चौधरी का उनकी पत्नी सोनी देवी के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और आपा खो चुकी पत्नी सोनी देवी ने धारदार हथियार से अपने पति संजय का गला रेत दिया।
आसपास के लोगों ने जब संजय की चीख-पुकार सुनी तो उसके घर पहुंचे। देखा कि संजय खून से लथपत फर्श पर छटपटा रहा है। जिसके बाद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच आरोपी पत्नी सोनी देवी घर से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को तलाश कर रही है।