मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
24-May-2023 05:25 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिला से पति के पहली पत्नी को छोड़कर दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है. जिसके लिए पति ने जबरदस्ती पत्नी से तलाक के पेपर साइन कराना चाहा, लेकिन पत्नी उसपर साइन नहीं की. तो पति और सास उसके साथ बेहरमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने महिला को उसके घर से रेस्क्यू किया.
यह मामला जिले अंतर्गत नया रामनगर थाना क्षेत्र के जगदंबापुर निवासी कपिल देव मंडल ने अपनी बेटी कल्पना कुमारी की शादी महमदपुर निवासी अशोक मंडल के बेटा बबलू मंडल से पांच साल पहले बड़े धूम धाम से किया था. शादी के कुछ दिनो बाद तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा और उसके दो बच्चे भी हुए.
लेकिन हाल के दिनों में बबलू मंडल के द्वारा बराबर किसी न किसी बात को लेकर पत्नी कल्पना देवी के साथ मारपीट किया करता. साथ ही बीते कुछ दिनों से उस पर तलाक के पेपर पर सिग्नेचर करने को मजबूर किया करता था. जिससे तंग आ कर कल्पना अपने दो बच्चों के साथ मायका आ गई. इधर पुनः बबलू मंडल के द्वारा उसे मायका से यह कह कर ले आया गया कि अब वह उसे ठीक से रखेगा. लेकिन घर ले जाते ही पुनः मारपीट और तलाक के कागज पर सिग्नेचर करने को मजबूर करने लगा.
बीते मंगलवार शाम बबलू मंडल के द्वारा तलाक का कागज पे सिग्नेचर करने को ले कल्पना पर काफी दबाव बनाया गया. जब कल्पना ने इस पर सिग्नेचर नही किया तो पति और उसकि सास के द्वारा काफी बुरे तरीके से मारपीट किया गया. जब आस पड़ोस वालों ने उसके मायका वालों को सूचना दी. जिसके बाद मायका के लोग पुलिस के साथ पहुंच कल्पना को वहां से मुक्त कराया.
कल्पना ने बताया की उसके पति का किसी और के साथ संबंध है और हमेशा यह कह के तलाक के पेपर पर साइन करने को कहता की वह काली है और इस कारण वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है. और जब उसने सिग्नेचर नहीं किया तो उसके पति और सास ने मिल कर उसके साथ काफी बुरे तरीके से मारपीट किया.