Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
19-Aug-2022 10:57 AM
BHAGALPUR: भागलपुर जिले में घोघा के शाहपुर से प्रेम प्रसंग में हत्या का एक मामला सामने आया है. प्रेमिका के पति के साथ मायके वालों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी. युवक का प्रेम पड़ोस के ही एक शादीशुदा युवती से चल रहा था. इसकी जानकारी उसके पति को और मायके वालों को मिल गयी थी, जिसके बाद युवक को फंसा कर घर बुला लिया और हत्या कर दी गई. एक सप्ताह तक युवक का पता नही चलने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद युवक का शव गुरुवार को पकरतल्ला स्थित नदी किनारे से मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.
घटना भागलपुर जिले के घोघा स्टेशन के शाहपुर का है. मृतक का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है. नीरज को पड़ोस के ही एक शादीशुदा युवती से प्रेम हो गया था. युवती रक्षाबंधन में अपने पति के साथ मायके आई हुई थी. इस बात की जानकारी पति और मायके वालों को हुई, जिसके बाद सब ने मिलक़र नीरज को जान से मारने की योजना बनायी. रात को 12 बजे नीरज को घर बुलाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. नीरज कुमार के साथ उसका चचेरा भाई गोविंद भी साथ गया था, लेकिन गोविंद का अभी तक कुछ पता नही चला है.
पुलिस को जांच में पता चला है कि महिला के पिता महेंद्र मण्डल और उनके तीनों बेटे बासुकी मण्डल, भोला मण्डल, टुनटुन मण्डल, दोनों दामाद सुनील मण्डल और किशोर मण्डल, बासुकी के दोस्त अशोक मण्डल, बासुकी का साला विकास मण्डल और बासुकी का चाचा गंगाराम मण्डल ने मिलकर नीरज की हत्या कर दी. हत्या के बाद महेंद्र मंडल पूरे परिवार के साथ घर से भाग गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.