Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
29-Mar-2022 03:58 PM
JAMUI : खबर जमुई से है, जहां गलत काम करने से रोकने पर एक पत्नी ने बेटों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस विभागे से सेवानिवृत पति को यह शिकायत मिली थी कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। पति ने इस बात को लेकर पत्नी से बातचीत की और उसकी इस करतूत का विरोध किया।
जिसके बाद पत्नी आगबबूला हो गई और अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि लखीसराय जिला के रसुलपुर गांव निवासी नथुनी पासवान अपनी पत्नी कंचन कुमारी और दो बेटों के साथ रेलवे क्वाटर में रहते हैं। 28 मार्च की सुबह नथुनी पासवान ने अपनी पत्नी को समझाया कि वह गलत काम करना छोड़ दे।
नथुनी पासवान का कहना था कि उसकी पत्नी और चंदन कुमार नामक युवक को लेकर लोग तरह तरह की बातें करते हैं। इसी बात को लेकर जब नथुनी पासवान ने पत्नी को समझाना चाहा तो उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक नथुनी पासवान की पत्नी कंचन पंचायत शिक्षक है। जिसके अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने पुत्र छोटी कुमार उर्फ एकलव्य राज और रिपु कुमार उर्फ आर्यन राज के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी।
लोहे के रॉड से सिर पर एवं चाकू से हाथ पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान पीड़ित शख्स के पर्स से पैसे और दो मोबाइल निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि कि चंदन और कंचन देवी उसकी हत्या करा सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।