ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार : पत्नी को डायन बताकर पति को लाठी-डंडों से पीटा, मौके पर...

बिहार : पत्नी को डायन बताकर पति को लाठी-डंडों से पीटा, मौके पर हुई मौत; अब दर्ज हुआ FIR

25-Nov-2023 10:47 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गुंडई और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला को डायन बताकर उसकी पीट- पीट कर हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरा जिले के भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में घर के बाहर राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान 63 साल के ललन सिंह के तौर पर हुई है। उनके परिजन गांव के ही लोगों पर डायन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में खाने-पीने के दौरान आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। 



वहीं,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित नंदजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी गांव के सुरेश सिंह का पुत्र है। पैर से दिव्यांग नंदजी सिंह पर अपने डंडे से राजमिस्त्री पर वार करने का आरोप है। इस मामले में राजमिस्त्री के बेटे शिव शंकर कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें गांव के सुरेश सिंह, उनके पुत्र धनजी कुमार, मनजी कुमार, शंकर, कुमार नंदजी सिंह और दीपक कुमार को आरोपित किया गया है। राजमिस्त्री के पुत्र का घर आरोपित सुरेश सिंह से काफी दूर है।


इसके बाद भी उन लोगों की ओर से पिछले कई सालों से उसकी मां पर डायन का गलत आरोप लगाकर बराबर गाली-गलौज किया जाता है। उनके घर में जब भी कोई बीमार पड़ता है, तो उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज किया किया जा रहा था। इसे लेकर उनके बीच विवाद चला आ रहा है। बुधवार की देर शाम सुरेश सिंह ने अपने बेटों के साथ दरवाजे पर आ धमके और लाठी-डंडों से उसके पिता की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।