बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
30-Mar-2024 12:06 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी के पहाड़पुर में पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फरार हुए इद्दू मियां ने सुगौली में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। चार लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मोतिहारी एसपी ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की दबिश से हताशा में आकर आरोपी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
दरअसल, पहाड़पुर में पारिवारिक कलह को लेकर गुरुवार की देर रात इद्दू मियां ने अपनी पत्नी अफरीना खातून और तीन बच्चियों की हत्या कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर घर से भाग गया था। फरार इद्दू मियां को पकड़ने के लिए मोतिहारी एसपी ने 15 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस लगातार चार लोगों की हत्या करने वाले इद्दू मियां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
पुलिस दबिश से परेशान होकर आरोपी इद्दू मियां ने आखिरकार सुगौली में शुक्रवार की देर रात ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मोतिहारी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बता दें कि परिवार में पत्नी से किसी बात को लेकर आरोपी का विवाद हुआ था। जिसके बाद बौखलाए पति ने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चियों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया था। मृतकों में अफरीना खातून(40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) शामिल थे। फिलहाल घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट...