ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : पटना में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मकान के बंटवारे को लेकर...

बिहार : पटना में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मकान के बंटवारे को लेकर देवरानी ने जेठानी को मार डाला

10-Feb-2022 12:54 PM

PATNA : राजधानी पटना के नौबतपुर में मकान के बंटवारे को लेकर दो गोतनी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक गोतनी ने दूसरे को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी महिला और परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात नौबतपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी रामबाबू की पत्नी सरोज देवी और रामबाबू के भाई श्यामबाबू की पत्नी गीता देवी के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गीता देवी ने सरोज देवी पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


आनन-फानन में खून से लथपथ सरोज देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक सरोज देवी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


घटना के बाद पूरे परिवार के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। पूरे मामले पर नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गीता देवी और उनके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।