ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

बिहार : पटना में डीलर के बेटे की हत्या, संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार : पटना में डीलर के बेटे की हत्या, संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस महकमे में हड़कंप

07-Feb-2022 03:58 PM

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक डीलर के बेटे की हत्या कर दी। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। मनेर स्थित सूर्य मंदिर के पास से मृतक का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना दिए जाने के बाद दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक राजीव रंजन आजाद नगर निवासी डीलर ओमप्रकाश सिंह का बेटा बताया जा रहा है।


मृतक के परिजनों के अनुसार राजीव सुबह- सुबह बिना बताए घर से निकला था। 10 बजे के करीब स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी महीनावा सूर्य मंदिर के पास से राजीव के शव को पाया गया है। आनन-फानन में परिजन सूर्य मंदिर के पास पहुंचे तो राजीव का शव देखकर दंग रह गये। मृतक के परिजनों ने अपराधियों द्वारा राजीव की हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि शराब पीने या किसी के द्वारा अत्याधिक शराब पिलाने से राजीव की मौत हुई है।


दानापुर एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि राजीव की शराब से मौत हुई है या अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है।