ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: पति से विवाद के बाद आर्केस्ट्रा डांसर ने उठाया खौफनाक कदम, शादी के बाद भी फोन करता था एक्स बॉयफ्रेंड

05-Apr-2024 04:50 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर ने फंदे से झूलकर आपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूर्व प्रेमी को लेकर ऑर्केस्ट्रा डांसर और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। मृतका का पूर्व प्रेमी फोन कर उसे अक्सर परेशान किया करता था, जिसको लेकर पति ने नाराजगी जताई थी। घटना पताही थाना क्षेत्र के कोरदरिया गांव की है।


मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले राज दास की 19 वर्षीय पत्नी रश्मिता महापात्र के रूप में हुई है। मृतका रश्मिता के साथ रहने वाली अन्य डांसर्स ने बताया कि वे लोग गुरुवार को बाहर से मोतिहारी पहुंचे थे। इसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देर रात रश्मिता का पति घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।


काफी दर तक दरवाजा पीटने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया गया और अंदर जाकर देखा गया तो रश्मिता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। मृतका की दोस्त पापिया थापा ने बताया कि एक महीना पहले रश्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड का कॉल आया था। उस वक्त उसका पति भी वहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पताही थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।