मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jan-2023 06:29 PM
By First Bihar
SAHARSA: सहरसा में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। पत्नी से विवाद होने के बाद कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी को पहले तो दबिया से काट डाला और बाद में उसे नदी में फेंक दिया। बीते मंगलवार से बच्ची अपने घर से लापता थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी पिता से सख्ती से पूछताछ की। घटना बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी मधेपुरा के मधेपुरा गांव की है।
बताया जा रहा है कि मधेपुरा गांव निवासी राजकुमार सहनी का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर बीते मंगलवार को विवाद हो गया ता। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद नाराज पत्नी घर छोड़कर पड़ोसी के घर चली गई और वहां से अगले दिन अपने मायके चली गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज राजकुमार सहनी ने अपनी ही चार साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया और मासूम के शव को नदी में फेंक दिया।
पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने के लिए राजकुमार सहनी की सास उसके घर पहुंची तो उसे बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली। पांच दिनों से बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही आरोपी की सास प्रमिला देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता राजकुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया और जब उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपनी बेटी तनुजा की हत्या कर उसके शव को बसनही थाना क्षेत्र के झिटकिया धार में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मिट्टी में दफनाए गए बच्ची के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना जिले के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।