बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
14-Jul-2023 01:13 PM
By First Bihar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के हरला गांव में गुरुवार की देर शाम खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चकाई प्रखंड क्षेत्र में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
दरअसल, बिहार में मानसून की दस्तक के साथ ही वज्रपात की चपेट आने से मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग की तरह से जारी अलर्ट के बावजूद बारिश के दौरान लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं जिसके कारण असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के हरला गांव की है, खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर आसमानी कहर टूटा।
बताया जा रहा है कि हरला गांव निवासी केवल मंडल अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ गुरुवार की शाम कुछ काम कर रहे थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान वज्रपात हुआ और दोनों पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, गुरुवार की शाम ही चकाई प्रखंड क्षेत्र में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।