ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार: पति ने कपड़े नहीं दिए तो आपे से बाहर हुई पत्नी, डंडे...

बिहार: पति ने कपड़े नहीं दिए तो आपे से बाहर हुई पत्नी, डंडे से पीटकर हसबैंड को पहुंचा दिया अस्पताल

19-Feb-2023 05:28 PM

By First Bihar

ARA: आरा में एक पत्नी ने अपने पति की ऐसी पिटाई की कि वह अस्पताल पहुंच गया। पति ने कपड़े नहीं दिए तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने डंडे से पीट-पीटकर पति को बुरी तरह से घायल कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति की गला दबाने की भी कोशिश की है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड मोहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि मिल रोड निवासी रमाकांत प्रसाद के शिक्षक बेटे मंतोष कुमार की शादी साल 2021 में बक्सर के डुमरावं की रहने वाली लड़की के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन जैसे जैसे समय बीतता चला गया दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़े ही बढ़ने लगे। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती थी।


पिछले दिनों पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी अपने मायके डुमराव चली गई थी। शुक्रवार को मंतोष अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को समझा बुझाकर वापस घर लेकर आया। शनिवार को पत्नी ने पति मंतोष से अपने कपड़ों के बारे में पूछा कि उसके कपड़े कहां हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा होने लगा और पत्नी ने मंतोष की डंडों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मंतोष का गला दबाने की कोशिश भी की।


इस दौरान मंतोष की बैंककर्मी पत्नी ने नाखून से नोंचकर उसे घायल कर दिया। आनन-फानन में मंतोष इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को अपनी आपबीती सुनाई। इलाज कराने के बाद मंतोष वापस घर लौट गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्द नहीं कराई गई है।