ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बिहार: पत्नी से विवाद के बाद आपे से बाहर हो गया पति, सनकी ने बेडरूम में चाकू से गोद डाला

02-Aug-2024 07:55 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में एक सनकी पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पति कमरे में पत्नी के साथ सो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और सनकी ने चाकू मारकर पत्नी की जान ले ली। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चमा टोला की है।


मृतका की पहचान चमा टोला निवासी हसनैन की पत्नी इजाद बेगम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हसनैन अपनी पत्नी के साथ बीती रात घर में सो रहा था। देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और हसनैन ने अपनी पत्नी इजाद बेगम को चाकू से गोद दिया।


इजाद बेगम की चीखने चिल्लाने की आवाज पर उसके बच्चे जागे और आनन-फानन में खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।


महिला की हालत खराब होने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बेनीपट्टी थाना पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव