ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार : सनकी पति ने पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारा,...

बिहार : सनकी पति ने पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम

02-Oct-2022 04:46 PM

KAIMUR : खबर कैमूर से है, जहां एक सनकी शख्स ने अपनी ही पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव की है। यहां घर में झगड़ा होने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे को टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


मृतकों की पहचान बघौता गांव निवासी शिव प्रसाद यादव की 45 वर्षीय पत्नी कुंती देवी और बेटे धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिव प्रसाद अक्सर किसी न किसी बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। शनिवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी पति ने घर में रखी टांगी से पत्नी कुंती देवी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे धीरेंद्र पर भी आरोपी ने टांगी से हमला बोल दिया। जिससे दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।