ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, दहेज के लिए पीट-पीटकर ले ली जान

24-Sep-2023 07:13 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां दहेज के लोभी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति और ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या करने के बाद साक्ष्यों को मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव की है।


दरअसल, यूपी के कुशीनगर की रहने वाली रिंकू देवी की शादी ख्वाजेपुर के रहने वाले जयलाल सहनी के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ सालों तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में पति और ससुरालवाले दहेज के लिए रिंकू पर दबाव बनाने लगे। इस बीच रिंकू ने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। दहेज नहीं मिलने से नाराज आरोपी पति ने रिंकू की पीट-पीटकर जान ले ली।


रिंकू की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया और इसकी जानकारी रिंकू के मायके वालों को नहीं दी। रिंकू की मौत की जानकारी मिलते ही मृतका की मां बेटी के ससुराल पहुंची और जादोपुर थाना में अपने दामाद जयलाल सहनी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मृतक महिला के मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति को गिरप्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की लिए छापेमारी कर रही है।