ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: पति को तीसरी शादी से रोकना पत्नी को पड़ा भारी, गुस्साए शौहर ने फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

03-Dec-2022 08:51 PM

By amit kumar

SASARAM: रोहतास में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जब अपने पति को तीसरी शादी करने से रोका तो उसने फोन पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति तीसरी शादी की तैयारी में जुटा था। जब इस बात की जानकारी दूसरी पत्नी को हुई तो उसने फोन कर पति से इस संबंध में पूछताछ की। जिससे नाराज पति ने फोन पर ही दूसरी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। अब पीड़ित महिला ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। 


दरअसल, सासाराम के नूरनगंज की रहने वाली तरन्नुम खातून का निकाह 30 मई 2014 को डेहरी के नील कोठी निवासी सोहेब यूसुफ उर्फ मंटू के साथ धुमधाम से हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में यूसुफ तरह तरह से तरन्नुम को प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान तरन्नुम में एक बेटी को भी जन्म दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति घर में दूसरी लड़कियों को लेकर आता था। जब उसने अपने ससुर से इस बात की शिकायत की तो ससुर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है और वे इसमें क्या कर सकते हैं। 


पीड़िता को शादी के बाद इस बात की जानकारी हुई कि युसूफ की पहले भी शादी हो चुकी है। तमाम दिक्कतों के बावजूद पीड़िता अपने ससुराल में रह रही थी।इसी बीच पता चला कि युसूफ तीसरी शादी करने जा रहा है। उसने मोबाइल पर फोन कर पति से विरोध जताया, तो उसने फोन पर ही तीन तलाक कह दिया। इसकी जानकारी होने के बाद उसे ससुराल वालों ने भी घर से निकाल दिया है। अब वह अपनी बेटी के साथ अपने मायके में हैं।अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।