ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पति को बचाने गई पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पांच धुर जमीन के लिए दबंगों ने ले ली जान

27-Apr-2023 05:32 PM

By First Bihar

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां महज पांच धुर जमीन के लिए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद को लेकर आरोपी महिला के पति की पिटाई कर रहे थे। पति को पिटता देख जब महिला उसे बचाने गई तो दबंगों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर कुड़िया पंचायत की है।


मृतक महिला की पहचान वार्ड संख्या तीन के रहने वाले रामलगन शर्मा की पत्नी शिवमती देवी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रामलगन शर्मा का गांव के ही किशोरी शर्मा के साथ पांच धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले से केस भी चल रहा था। इसी बीच बुधवार की देर शाम किशोरी शर्मा अपने साधियों के साथ रामलगन शर्मा के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।


पति की पिटाई होता देख रामलगन शर्मा की पत्नी शिवमती देवी बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो पति को छोड़ आरोपी शिवमती पर टूट पड़े और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।आनन-फानन में परिजन घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।