Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Feb-2024 09:48 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक दवा कारोबारी की पत्नी को पति के सामने ही गोली मार दी। दो गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार की है।
अपराधियों की गोली से घायल हुई महिला के पहचान अलीगंज बाजार निवासी रोहित कुमार की पत्नी रंजनी उर्फ रोहिणी देवी के रूप में हुई है। महिला के पति रोहित कुमार चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में मेडिकल स्टोर के दुकान चलाते हैं। देर रात सभी अपने घर में सोए थे। करीब 12 बजे के अपराधी पहुंचे और दवा लेने की बात कहने लगे। मेडिकल स्टोर खुलवाया और उसकी दवा देने लगा तभी अपराधियों ने उसकी पत्नी को एक-एक कर दो गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।