ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : पति, देवर और ससुर तीनों से था महिला का संबंध, ...

बिहार : पति, देवर और ससुर तीनों से था महिला का संबंध, भाभी के प्यार में पागल देवर ने अपने ही बाप को मार डाला

27-Aug-2021 07:43 PM

GOPALGANJ: बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना गोपालगंज में सामने आई है। जहां छोटे बेटे ने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। लेकिन इस घटना के पीछे का कारण आप जानेंगे तब हैरान रह जाएंगे।


दरअसल आरोपी के बड़े भाई की पत्नी से दो लोगों को प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहला खुद आरोपी जो रिश्ते में महिला का देवर लगता है और दूसरा उसका आरोपी का पिता जो रिश्ते में महिला का ससुर हैं। बेटे ने संपत्ति की लालच में अपने बाप की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल 9 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।


घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के खुजिरिया गांव की है। जहां 22 अगस्त को सोने के दौरान जयराम साह की उनके छोटे बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के छोटे बेटे राजीव कुमार सहित 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू, कपड़े और चप्पल बरामद किया गया है। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि हत्या का कारण ससूर का बहू से अवैध संबंध था और जमीन और संपत्ति विवाद भी एक कारण था। इसी को लेकर छोटे बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। 


इसमें पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन जब इस हत्याकांड की बारीकी से छानबीन शुरू हुई तो राजीव कुमार घटनास्थल से रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। बाद में उसे सीवान के जामो बाजार से गिरफ्तार किया तब जाकर मामले का खुलासा हो सका। 


एसपी ने बताया कि जिन दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उनकी रिहाई के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले का खुलासा होने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। गांव के लोगों के बीच इसकी चर्चा खुब हो रही है।