पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
19-May-2023 06:22 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री का पूजा करती हैं लेकिन वट सावित्री की पूजा करने जा रही एक महिला का सुहाग उजड़ गया साथ ही उसकी गोद भी सुनी हो गई। वट सावित्री की पूजा करने के लिए महिला अपने पति और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दलसिंहसराय थाने के बल्लोचक के पास की है।
मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा निवासी 30 वर्षीय बबलू दास और उनके तीन साल के बेटे कार्तिक कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल महिला सुमन कुमारी है। बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी अपने पति बबलू दास और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ननद के घर वट सावित्री की पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक वैन ने तीनों को रौंद डाला, जिससे बबलू और उसके बेटे कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि दोनों बाप-बेटा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया था। उधर, वट सावित्री के दिन महिला के पति और बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।