ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : पटाखा फोड़ने के दौरान हादसा, बुरी तरह झुलसे तीन बच्चे ;...

बिहार : पटाखा फोड़ने के दौरान हादसा, बुरी तरह झुलसे तीन बच्चे ; नाजुक स्थिति में पीएमसीएच रेफर

16-Jun-2023 09:21 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पटाखा विस्पोट से तीन बच्चे झुलस गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टर ने उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों बच्चों  की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लुहासी गांव में तीन बच्चे किसी काम को लेकर खेत की तरफ गए थे, जहां उन्हें खेत में फेंका हुआ पटाखा मिला। पटाखे को वह फोड़ने लगे इसी बीच बड़ा धमाका हुआ और तीनों झुलस गए। पटाखा ब्लास्ट की आवाज सुनकर आप-पास के लोग और बच्चों के परिवार वाले वहां पहुंचे और इन बच्चों को तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


वहीं, ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी तरह की जानकारी हासिल किया। इस दौरान मामला पटाखे का निकला है।  इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 12 तारीख को गांव में बारात आई थी, बरात लगाने के दौरान हुई आतिशबाजी में पटाखा खेत में फेंका हुआ था, अनजाने में बच्चों ने पटाखे में आग लगा दी, जिससे वह झुलस गए।