ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पैसेंजर ट्रेन पर बदमाशों ने जमकर किया पथराव, TTE समेत कई यात्री घायल

31-Dec-2022 11:21 AM

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से है, जहां पैसेंजर ट्रेन पर पथराव हुआ है। पैसेंजर ट्रेन बिहारीगंज से सहरसा जा रही थी, इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया।पथराव की इस घटना में ट्रेन पर सवार कई टीटीई और यात्रियों को चोटें आई हैं। पथराव में कई बोगियों के शीशे भी टूट गए हैं। बताया जा रहा है कि टिकट चेकिंग से नाराज होकर असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।


दरअसल, बिहारीगंज से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही बुधमा स्टेशन पर रूकी। ट्रेन में मौजूद टीटीई की टीम को तलाश कर रहे असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव शुरू होने के बाद टीटीई की टीम और बोगियों में मौजूद यात्रियों ने सीट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। स्टेशन पर जबतक ट्रेन रूकी रही, अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


बाद में दूसरी बोगियों के यात्रियों ने जब असामाजिक तत्वों का विरोध किया तो वे मौके से फरार हो गए। ट्रेन के मधेपुरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ की टीम ने मामले की जांच की। पूरे मामले पर समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।