ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / बिहार : प्राइवेट पार्ट काटकर गार्ड की हत्या, शव को घसीटते हुए नहर...

बिहार : प्राइवेट पार्ट काटकर गार्ड की हत्या, शव को घसीटते हुए नहर में फेंका

06-Sep-2023 11:07 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक गार्ड की प्राइवेट पार्ट काटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुढ़नी में छाता चौक स्थित एक रेस्तरां के सिक्यूरिटी गार्ड आशुतोष कुमार की बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। उसका हाथ-पैर बांध कर प्राइवेट पार्ट काट कर नहर में फेंक दिया।  उसका शव छाजन मोहिनी हाइस्कूल के पीछे स्थित मल्लिकपुर नहर से मिला। वह तुर्की ओपी के छाजन उत्तर वारी टोला का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 


बताया जा रहा है कि, आशुतोष छाता चौक स्थित एक रेस्तरां में छह माह से सिक्यूरिटी गार्ड का काम कर रहा था। वह अपनी  ड्यूटी खत्म करके साइकिल से घर लौट रहा था। परिजन ने करीब 8.20 बजे रात में फोन किया तो उसने बताया कि वह रामदयालु स्थित एक होटल को पार कर रहा है। लेकिन, जब रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।खोजबीन के बाद परिजनों ने रात करीब एक बजे तुर्की ओपी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जबक, मृतक के बड़े भाई राहुल कुमार ने आशुतोष की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। 


इधर, प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। विशेष टीम डीएसपी पश्चिमी के नेतृत्व में जांच कर रही है. अब तक की जांच से लगता है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।बदमाशों ने हत्या से पहले आशुतोष की बेरहमी से पिटाई भी की थी. उसके शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। उसका अंडकोष क्षत-विक्षत था। जांच करने पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से मिले मृतक के बेल्ट सहित अन्य साक्ष्य संग्रह किये।