ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बिहार पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: अंतिम चुनाव परिणाम में कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए...

बिहार पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: अंतिम चुनाव परिणाम में कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए चुनाव, पढ़ें किसे मिली जीत

14-Dec-2021 09:59 AM

PATNA : बिहार में आज सुबह 8 बजे से पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. आज सभी प्रत्याशियों के भाग्य का हो रहा है फैसला. जहां केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर पुख्ता तैयारी की है. इसी दौरान कई जिले से परिणाम सामने आने शुरू हो गए.


बता दें पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की 17,286 सीटों के लिए कुल 62.81 प्रतिशत वोट पड़े. जहां अंतिम चरण में  20 जिलों के 38 प्रखंडों की 568 पंचायतों में 8067 बूथों पर मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के 63,718 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला कर दिया. 


अब तक के जानकरी के अनुसार पटना के मनेर के मगर पाल से पहला परिणाम मैनेजर राय के पक्ष में आया है. बता दें मैनेजर राय ने निवर्तमान मुखिया राम सुजान को हरा कर जीत हासिल की है. वहीँ भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की लालू के डेरा पंचायत से पहली बार 76 वर्षीय आठवीं पास जयराम साह 211 वोट से जीते. वहां निवर्तमान मुखिया पारस साह तीसरे स्थान पर रहे. बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से मुखिया पद पर अनुराग उर्फ सन्नी 700 वोटों से जीते.


पूर्वी चंपारण के भेलाही से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल लगभग 1400 मतों से जीत गईं हैं. पटना के दानापुर मतगणना केंद्र पर ऑबजर्बर खुर्शीद अनवर सिद्दीकी और अनुमंडलाधिकारी विक्रम विरकर पहुंचे. इस बीच दानापुर से पहला परिणाम पतलापुर से गीता देवी के ने निवर्तमान मुखिया सुनीता कुमारी को हरा कर जीत हासिल की.


पूर्वी चंपारण की बात करे तो यहाँ के रामगढ़वा की जैतापुर पंचायत से राजीव सिंह मुखिया पद पर निर्वाचित हुए. वहां राजकुमारी सिंह पंचायत समिति सदस्‍य पद पर विजयी. रक्सौल की पुरंदरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी श्रीनट ने आलोक राय नट को हराया. बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से मुखिया पद पर अनुराग उर्फ सन्नी 700 वोट से जीत हासिल की है. मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की हथौडी पंचायत से इश्तेयाक अहमद मुखिया का चुनाव जीते. मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की बेरई ऊतरी पंचायत से मुखिया पद पर अभिमन्यु ऊर्फ अंकित कुमार की जीत हुई है.