दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Feb-2022 07:43 PM
KATIHAR : बिहार में बेखौफ अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। बेखौफ अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वाबजूद पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला कटिहार का है, जहां अपराधियों ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य के पति को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना कटिहार के बलिया बिलोन थाना क्षेत्र स्थित चंदहर पंचायत की है, जहां बुधवार की देर शाम अपराधियों ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य नर्सरी खातून के पति अकील आलम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना उस वक्त हुई जब अकील आलम देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।