ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: पंचायत ने महिला को दी तालिबानी सजा, छोटी सी बात पर जानवरों की तरह बांधकर सिर मुंडवाया

01-Mar-2024 02:11 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में पंचायत ने एक महिला को तालिबानी सजा दी है। मामूली बात पर पंचायत बुलाई गई और पंचायत के आदश पर महिला के पति और उसकी सास ने महिला को जानवरों की तरह हाथ बांध दिया और पूरे गांव के सामने उसका सिर मुंड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप पति को अरेस्ट कर लिया है। घटना महनार थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि देशराजपुर गांव निवासी रामदयाल राम और उसकी पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों की शादी के काफी वक्त बीच चुका है और उनके चार बच्चे भी है। दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने पति को आदेश दिया कि महिला का सिर मुंडवा दो। पंचायत के आदेश पर पति और सास ने मिलकर महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके बाल कैंची से काट डाले।


इस दौरान पीड़ित महिला के साथ मारपीट भी की गई। इसी बीच गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और पंचायत कराने वाले वार्ड पार्षद को तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करने की बात कही है। उधर, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पंचायत करने वाले लोग अपने अपने घर को छोड़कर फरार हो गए हैं।