मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
18-Jun-2023 09:57 AM
By HARERAM DAS
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर लगातार अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब बेगूसराय में बदमाशों ने उप सरपंच के पति को गोली मार दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल पश्चिमी टोल वार्ड नंबर 8 ले पास बदमाशों में पंचायत के लिए बुलाकर उपसरपंच के पति को गोली मार दी है। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। उपसरपंच के पति की पहचान साहेबपुर कमाल पश्चिमी टोल वार्ड नंबर 8 के रहने वाले बंगाली प्रसाद यादव के बेटे चन्द्रदेश्वरी यादव के रूप में की गई है। वह देर शाम घरेलू विवाद को लेकर गांव में पंचायती के लिए महेश तांती के घर गया था। जहां अमित यादव नाम के व्यक्ति ने उसे गोली मार दी।
वहीं, इस घटना में घायल उपसरपंच के पति ने बताया कि वह अपने घर पर था उसी दरमियान उसी पंचायत के महेश तांती फोन करके विवाद सुलझाने के लिए बुलाया। जिसके बाद वह विवाद को सुलझाने के लिए वार्ड नंबर 2 निवासी महेश तांती के घर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने उसके पीठ में गोली मारकर मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के बेगूसराय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि, इस ममाले में जिस युवक ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है वो पहले भी कुछ दिन पहले शराब मामले मे जेल गया था। आरोपी जेल भेजने में उसे जिम्मेदार मानता है इसलिए वह गोली मारी है। घायल ने बताया कि साहेबपुर कमाल पश्चिम टोला वार्ड नंबर 8 से उसकी पत्नी रिंकू देवी उपसरपंच है। जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि, पंचायत करने के क्रम में साहेबपुर कमाल निवासी चंदेश्वरी यादव को पीठ में साहेबपुर कमाल निवासी अमित कुमार द्वारा गोली मारने की सूचना मिली। सुचना उपरांत थाना द्वारा सत्यापन किया गया है। जख्मी को इलाज हेतु बेगूसराय भेजा गया है। अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु छापामारी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अमित कुमार फरार बताया जा रहा है। वही दो अन्य वकील यादव,बिट्टू कुमार को पूछताछ के लिये थाना लाया गया है।अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।