ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : पंचायत का अजीबोगरीब फैसला, रेप पीड़िता की इज्जत की कीमत लगाई...

बिहार : पंचायत का अजीबोगरीब फैसला, रेप पीड़िता की इज्जत की कीमत लगाई 70 हजार, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

05-Mar-2022 12:53 PM

SAHARSA : सहरसा में पंचायत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घटना बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित एक गांव की है। यहां पंचायत ने एक महादलित लड़की की इज्जत की कीमत 70 हजार रूपए लगाई है। पंचायत ने समझौता के जरिए मामले को रफा-दफा करने का फैसला सुनाते हुए आरोपी को पीड़ित परिवार को 70 हजार रूपए देने को कहा है। हालांकि एक सामाजिक संगठन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, पीड़ित परिवार पुलिस के पास जा रहा था लेकिन पंचायत ने हस्तक्षेप करते हुए महादलित परिवार को 70 हजार रूपए देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही लेकिन पीड़ित पक्ष पंचायत के इस फैसले से संतुष्ट नहीं था। जिसके बाद एक सामाजिक संगठन आगे आया और थाने में केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के बाद महादलित नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के मुख्य अभियुक्त सरफराज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।


नाबालिग लड़की के साथ रेप का यह मामला काफी दिनों से चर्चा में था। पंचायत के दौरान रुपया देकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। मामले ने जब तूल पकड़ा तो सोनवर्षा के जदयू विधायक रत्नेश सादा ने भी कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा।


इधर, एक सामाजिक संगठन ने महिला थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज होन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मां की डांट सुनने के बाद पीड़ित लड़की घर से बाहर चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद लड़की के ननिहाल में होने का पता चला। इसी दौरान आरोपी ने जबरन लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।