बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
08-Oct-2021 02:03 PM
By Vikramjeet
VAISHALI : बिहार में आज पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच वैशाली जिले में मतदान के दौरान लोगों द्वारा बवाल करने का मामला सामने आया है. लोगों का आरोप है कि EVM क्रमांक में गड़बड़ी की गई है. हंगामा कर रहे लोग वोटिंग रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इधर, बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी लोगों ने धक्का-मुक्की की और सड़क जाम करने का प्रयास किया. इस सब की सूचना पर एसपी पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया.
हाजीपुर के जंदाहा में आज पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है. लेकिन इसी बीच चांदसराय के बूथ संख्या 255 पर लोगों ने जबरदस्त बवाल काटना शुरू कर दिया. वोटिंग के दौरान हंगामा कर रहे लोग बूथ के अंदर घुस आये और वोटिंग रद्द करने की मांग करने लगे. लोगों को रोकने के क्रम में बूथ पर मौजूद पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई.
दरअसल, पंचायत चुनाव में समिति प्रत्याशी के पद पर लड़ रही एक महिला प्रत्याशी वीणा सिन्हा के समर्थकों ने बवाल मचाया था. महिला प्रत्याशी ने बताया कि 3 प्रत्याशियों के चुनाव आयोग द्वारा आवंटित चिन्ह और EVM क्रमांक में हेरफेर कर दी गई है. बूथ के बाहर महिला प्रत्याशी और उनके समर्थक आयोग द्वारा आवंटित चिन्ह वाले पोस्टर के साथ विरोध करने लगे.
महिला प्रत्याशी ने अपने आरोपों के समर्थन में आयोग द्वारा आवंटित पत्र भी दिखाया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया और बूथ पर खूब हंगामा किया. बवाल की सूचना पर एसपी खुद भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीम ने सड़क जाम कर रहे लोगों को खदेड़ दिया.
इधर मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट अमित अमन ने आरोपों की जांच करने की बात कही है. साथ ही हंगामे और बवाल कर रहे लोगों से चुनाव में गड़बड़ी नहीं पैदा करने की बात कही. गड़बड़ी का आरोप लगा रही महिला प्रत्याशी ने अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, जिसपर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.