ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बिहार: पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गायब रहे 62 कर्मियों पर FIR दर्ज

बिहार: पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गायब रहे 62 कर्मियों पर FIR दर्ज

15-Dec-2021 04:13 PM

BUXAR: पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गायब रहने वाले 62 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। डीएम ने सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिन कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। 


बक्सर के चौसा व ब्रह्मपुर प्रखंड के लिए अलग-अलग चरणों में हुए पंचायत चुनाव में इन सभी कर्मियों की ड्यूटी लगी थी लेकिन सभी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। जिसके बाद इन सभी कर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। ड्यूटी से गायब 62 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इन सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। 


ब्रह्मपुर पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए 39 कर्मियों की ड्यूटी लगी थी वही चौसा व ब्रह्मपुर की मतगणना के लिए 23 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। चौसा व ब्रह्मपुर के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रतिवेदन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने यह कार्रवाई की गई।  


पंचायत चुनाव के अवसर पर प्रखंड चौसा व ब्रह्मपुर के मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति कर्मियों को 26 नवंबर को चौसा और 1 दिसंबर को ब्रह्मपुर प्रखंड की मतगणना के लिए इन कर्मियों को बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र में योगदान का आदेश दिया गया था। जिसमें से कुल 23 कर्मी नामौजूद पाए गए। 


इसी तरह ब्रह्मपुर के मतदान दल के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिनियुक्ति कर्मियों को 27 नवंबर को संबंधित प्रखंड मुख्यालय में योगदान करना था। इनमें से कुल 39 मतदान कर्मी गायब मिले थे। चुनावी ड्यूटी से गायब इन कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वही इन 62 कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।