ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

पंचायत चुनाव : SSP के काफिले पर पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा, 6 लोग गिरफ्तार

08-Oct-2021 12:24 PM

DARBHANGA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण का मतदान जारी है. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने एसएसपी के काफिले पर पथराव कर दिया है. इस घटना में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. 


घटना दरभंगा जिले की है. दरअसल, दरभंगा एसएसपी बाबू राम पूरी टीम के साथ पंचायत चुनाव को लेकर गश्ती पर निकले थे. तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया. इस पथराव में काफिले में शामिल एक गाड़ी का शीशा टूट गया. हालांकि किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना अबतक नहीं मिली है. 


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि बूथ के सामने जमा लोगों को हटाए जाने पर स्‍थानीय लोग उग्र हो गए. इसके बाद उन्होंने SSP के काफिले पर पीछे से पथराव कर दिया. पुलिस ने अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एसएसपी बाबू राम मौके पर मौजूद हैं.