ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार: पांच लाख नहीं मिलने से नाराज थे ससुराल वाले, महिला की हत्या कर डेडबॉडी को जलाया

24-Nov-2023 02:00 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी में पांच लाख रुपए दहेज में नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल वालों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से महिला के शव को जला दिया। घटना पुपरी थाना के बेल मोहन गांव की है।


मृतका की पहचान बेल मोहन गांव निवासी राधे महतो की पत्नी अनिशा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रीगा थाना क्षेत्र के महेशिया गांव निवासी मंजेश महतो की बहन अनिशा कुमारी की शादी हिन्दू रीति रिवाज़ से बेलमोहन गांव निवासी शीतल महतो के बेटे राधे महतो से हुई थी। शादी के समय लड़की वालों ने लड़के वालों को अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दहेज में बाइक और अन्य सामान दिए थे।


लड़के वाले दहेज में पांच लाख रूपए की मांग कर रहे थे। शादी के बाद अक्सर अनिशा को प्रताड़ित भी किया जाता था और शादी के महज सात महीने बाद अनिशा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद आनन फानन में डेड बॉडी को जला दिया गया। मृतका के भाई ने पुपरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।