ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

बिहार: पैसों के लिए हैवान बन गए मामा-मामी, युवती की हत्या कर शव में नमक डालकर दफनाया; पुलिस ने जमीन खोदकर निकाल ली डेड बॉडी

31-Oct-2023 05:53 PM

By First Bihar

CHHAPRA: हत्या की सनसनीखेज वारदात सारण से सामने आई है, जहां एक मामा-मामी ने अपनी ही भगनी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने लड़की के शव को बोरे में बंद कर उसमें नमक डालकर शव को दफन कर दिया हालांकि पुलिस ने जमीन खोदकर मृतक लड़की के शव को बरामद कर लिया। घटना तरैया थाना क्षेत्र की है।


युवती की पहचान भटौरा गांव निवासी विश्वनाथ महतो की नतिनी की रूप में हुई है। माता-पिता की मौत के बाद लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। मृतका के माता-पिता ने मौत से पहले अपनी बेटी के नाम पर 6 लाख रुपए जमा किए थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं पैसों के लिए मामा-मामी ने लड़की की हत्या कर शव को बोरे में डाल दिया और उसमें नमक डालकर शव को चंवर में ले जाकर दफन कर दिया।


दोनों जब शव को दफना रहे थे तभी गांव के किसी शख्स ने देख लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को जमीन खोदकर निकाल लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से मृतका के ननिहाल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।