ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: पैसों के लिए हत्यारा बना बेटा, सनकी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतारा

10-Sep-2023 04:32 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां एक सनकी बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। मां को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बेटा घर छोड़कर फरार हो गया है। इस दौरान आरोपी ने अपने भाई को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला गांव की है।


मृतक महिला की पहचान देवघरा चंद्र टोला गांव निवासी रोहित महतो की पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पूरे परिवार को संभालने की जिम्मेवारी पुतुल देवी पर आ गई थी। पुतुल देवी ने अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ पैसे जमा कर रखे थे, जिसपर बड़े बेटे सूरज कुमार की नजर थी।


सूरज बार बार पुतुल देवी से पैसों की मांग कर रहा था लेकिन पुतुल देवी ने पैसे देने से साफ तौर पर मना कर दिया था। शनिवार की रात आरोपी ने फिर से मां से पैसों की मांग की और जब पैसे नहीं मिले तो मां और छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। बुरी तरह से पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पुतुल देवी को मृत घोषित कर दिया।


उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर छोड़कर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।