ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पैसा कलेक्ट कर लौट रहा था फाइनेंस कर्मी, बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिए इतने रुपए

24-Apr-2023 07:42 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी के पास मौजूद रुपए भी लूट लिए। गंभीर रूप से घायल फाइनेंस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी गांव के पास की है।


युवक की पहचान ब्लॉक रोड आलमनगर निवासी अरुण साह के 22 साल के बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जो फाइनेंस कंपनी में रूपए कलेक्ट करने का काम करता है। बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस का कर्मी सौरभ कुमार रुपये कलेक्शन कर सोनवर्षा राज ब्रांच ऑफिस लौट रहा था। इसी दौरान भटौनी पुल के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी।


लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी जो सौरभ के हांथ में लग गई। उसके बाद अपराधी 70 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।