मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Jun-2023 03:00 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले तो युवक को जबरन शराब पिलाया और जब युवक नशे में धुत्त हो गया तो उसे दो मंजिले मकान से नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौक हो गई। मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र एनएच-31 स्थित एक स्कूल के पास की है।
मृतक युवक नवादा के मिल्की निवासी योगी यादव का बेटा कुंदन यादव है, जो गाड़ी चलाने का काम करता था। युवक की पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुंदन जिस बिल्डिंग से गिरा, वहां तीन-चार अन्य युवक भी रहते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने ही शराब पिलाने के बाद कुंदन की जान ले ली है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। घटनास्थल पर ऑरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और पुलिस की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।