दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Sep-2022 12:15 PM
BANKA: बांका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10वीं की एक छात्रा की मांग में सिंदूर डालकर उसका रेप किया गया। घटना जिले के रजौन थाने क्षेत्र की है। पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है। लड़की के पंचायत के लड़के ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। लड़की की उम्र महज 16 साल है। इस घटना से इलाके मैं सनसनी फ़ैल गई है।
पीड़िता ने सोमवार को थाने में आवेदन दिया है। लिखित आवेदन में उसने बताया कि जब वह स्कूल जा रही थी तभी एक युवक ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पहले उसने लड़की की मांग भरी और उसके बाद 6 दिनों तक लगातार उसके साथ गंदा काम किया। हद तो तब हो गई जब उसने आंख पर पट्टी बांधकर लड़की को जंगल में छोड़ दिया।
जब लड़की घर पहुंची तो उसने सबसे पहले परिजनों को आपबीती सुनाई। ये सुनते ही लड़की के परिवार वालों के होश उड़ गए। दरअसल, लड़की की 6 दिनों से खोजबीन जारी थी, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। घटना को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।